08 साल बाद बहादुरपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया दस्तयाब

Monday, September 22, 2025 - 10:36
Updated: 12 months ago
0
08 साल बाद बहादुरपुर पुलिस ने गुमशुदा महिला को किया दस्तयाब

मुंगावली (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले क समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त चैकी प्रभारियों को गुम बालक, बालिकाओं एवं महिलाआंे की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अशोकनगर पुलिस द्वारा गुम बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं का सायबर सेल एवं मुखबिर तंत्र से पता कर दस्तयाब किया जाकर परिवार के सुपुर्द किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार दिनांक 21.09.2025 को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी चंदेरी शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बहादुरपुर को 08 वर्ष पूर्व गुमशुदा महिला को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 17.10.2017 को फरियादी कल्ला आदिवासी नें अपनी पत्नी के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की थाना पर रिपोर्ट की थी। सूचना पर से गुम इंसान क्रमांक 24/17 पंजीबद्ध किया गया था। दौराने जांच गुम शुदा महिला के तलाश के काफी प्रयास किये गये थे किंतु जानकारी प्राप्त नही हो रही थी। तलाश के दौरान ही 08 वर्ष उपरांत महिला के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई । प्राप्त जानकारी के आधार पर महिला की तलाश की गई और गुमशुदा महिला को दस्तयाब किया गया। पूछताछ करने पर उक्त महिला द्वारा स्वयं की मर्जी से घर से बिना बताये जाना और स्वयं के साथ कोई घटना दुर्घटना होना नही बताया। साथ ही उक्त महिला द्वारा यह भी व्यक्त किया कि वह अपने पति के साथ वापस नही जाना चाहती है। महिला को दस्तयाब कर नियमानुसार कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 अरविंद सिंह कछुवाह, प्रआर महेश रघुवंशी, मआर प्रतीक्षा रघुवंशी, मआर सुगना अहिरवार, आर चालक शैलेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User