होली मिलन समारोह में डॉ. विकास शर्मा का हुआ सम्मान, दिखी ब्राह्मण समाज की एकता
हाथरस (आरएनआई) ब्राह्मण एकता परिषद (पंजीकृत) हाथरस के तत्वावधान में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज की एकता और भाईचारे की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों विप्र बंधुओं ने भाग लेकर आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. विकास शर्मा का आयोजकों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा योगा पंडित (अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा एवं भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति) ने कहा कि समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने 19 मार्च को निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान परशुराम शोभायात्रा में सभी विप्र बंधुओं को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में अविनाश तिवारी एडवोकेट, लवकुश शर्मा, डॉ. नत्थीलाल शर्मा, विक्रम सिंह रावत, राकेश शर्मा राजा, डॉ. उपेंद्र झा, कृष्ण कुमार शर्मा सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और समाज की एकजुटता पर बल दिया।इससे पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत राकेश शर्मा राजा, अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रदीप शर्मा, नंदकिशोर दीक्षित, श्याम मिश्रा, पुनीत कुमार शर्मा, वीरेंद्र उपाध्याय एवं आदेश पाठक द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर किया गया।कार्यक्रम के अंत में संयोजक विवेक रावत, शिवदेव दीक्षित एवं बौ. प्रशांत शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



