हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), हाथरस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरूक

Saturday, January 13, 2024 - 09:55
Updated: 3 years ago
0
हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), हाथरस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरूक

हाथरस (आरएनआई) हाथरस, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), हाथरस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को किया जागरूक।पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह  दिनांक 11.01.2024 से दिनांक 17.01.2024 तक के तहत प्रभारी यातायात श्री अखिलेश कुमार बघेल द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) के छात्र छात्राएं व स्टॉफ मौजूद रहें । इस दौरान प्रभारी यातायात द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये, तथा 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलायें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें ।

 यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है । तत्पश्चात सुरक्षित यातायात को लेकर छात्र छात्राओं एवं स्टॉफ को यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई ।

यातायात पुलिस द्वारा, कॉटन मील फाटक, सासनी गेट चौराहे पर चैकिंग अभियान चलाकार बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि वाहनों की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 110 चालन किये गये ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User