हाथरस: आबकारी विभाग द्वारा चैकिंग में पकडी सात लीटर अवैध शराब

Sunday, May 26, 2024 - 14:04
Updated: 2 years ago
0
हाथरस: आबकारी विभाग द्वारा चैकिंग में पकडी सात लीटर अवैध शराब

हाथरस (आरएनआई) अवैध शराब  निर्माण बिक्री परिवहन भंडारण के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जनपद  हाथरस में आबकारी टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित  देशी विदेशी बियर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा मदिरा स्टॉक पर लगे सुरक्षा क्यू आर कोड की जांच की गई,सभी अनुज्ञापियों  विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया और कहीं भी अवैध मदिरा अथवा किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग मिलने पर लोगों को आबकारी विभाग को तुरंत सूचित करने के लिए कहा गया है।

साथ ही  हाथरस मथुरा मार्ग पर वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान सात  लीटर अवैध मदिरा की बरामदगी करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया । इस दौरान क्षितिज कुमार आबकारी निरीक्षक  मय आबकारी टीम उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User