हरदोई-सांडी रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कार-बाइक की टक्कर में दो की मौत, छह घायल
हरदोई (आरएनआई)। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सांडी मार्ग पर ग्राम मन्ना पुरवा के निकट शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर, कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो व्यक्तियों की उपचार से पूर्व ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली शहर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय हरदोई भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रामरहीश पुत्र हरिबक्श (45 वर्ष) निवासी शहाबुद्दीनपुर, थाना कोतवाली शहर तथा आशीष पुत्र माताराम (30 वर्ष) निवासी ग्राम श्रीमऊ, थाना अरवल जनपद हरदोई के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)