"हम होंगे कामयाब" पखवाड़े के तहत पुलिस द्वारा महिला बाल विकास विभाग के साथ बूढ़े बालाजी आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जेंडर आधारित हिंसा उन्‍मूलन हेतु महिलाओं को किया जागरूक

Dec 1, 2024 - 17:16
Dec 1, 2024 - 17:16
 0  648
"हम होंगे कामयाब" पखवाड़े के तहत पुलिस द्वारा महिला बाल विकास विभाग के साथ बूढ़े बालाजी आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जेंडर आधारित हिंसा उन्‍मूलन हेतु महिलाओं को किया जागरूक

गुना (आरएनआई) पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर गुना पुलिस द्वारा जिले में लिंग आधारित हिंसा उन्‍मूलन हेतु 25 नवम्‍बर से 10 दिसंबर 2024 तक ''हम होंगे कामयाब'' अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत महिला संबंधी अपराधों, महिला सुरक्षा प्रावधानों एवं महिलाओं के लिये शासन की विभिन्‍न योजनाओं आदि की जानकारी हेतु जिले में थाना स्‍तर पर विभिन्‍न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ।

  हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत बीते रोज गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्‍व में उपनिरीक्षक अंजली गुप्‍ता एवं महिला आरक्षक धनकुंवर जाटव द्वारा शहर के बूढ़े बालाजी क्षेत्र स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र पर महिला बाल विकास विभाग के साथ लिंग आधारित हिंसा उन्‍मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उपनिरीक्षक अंजली गुप्‍ता एवं महिला बाल विकास विभाग से महिला अधिकारी द्वारा महिला अपराधों, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, महिलाओं की सुरक्षा संबंधी विभिन्‍न प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट एवं शासन की महिला संबंधी विभिन्‍न योजनाओं सहित यौन चिकित्सा के संबंध में जानकारी दी गई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0