हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लम जुलूस, अंजुमनों ने नौहा ख्वानी कर की सीनाजनी

Thursday, August 14, 2025 - 21:20
Updated: 1 year ago
0
हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लम जुलूस, अंजुमनों ने नौहा ख्वानी कर की सीनाजनी

फतेहपुर (आरएनआई) हजरत इमाम हुसैन की याद में गुरूवार को बाकरगंज हाता चांद खां के पीछे स्थित इमाम बारगाह से चेहल्लम जुलूस निकाला गया। जिसमें नौहा ख्वानी और मातम के साथ जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए अलीगंज स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। 

नजीरूल मोहसिन के पुत्र सैय्यद फरहत अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 सफर को बाकरगंज से हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लम पर आलम व ताजियां जुलूस निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए नौहा ख्वानी व मातम करते हुए निकला। जुलूस में मातम किया गया। करवन उन्नाव व बनारस से अंजुमनें आई। जिन्होने नौहा पढ़ा व मातम किया। जुलूस में हाय हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह चाय, शर्बत का स्टाल भी लगाया गया। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों बाकरगंज से होता हुआ शाम छह बजे अलीगंज स्थित कर्बला जाकर तकरीर के साथ समाप्त हुआ। जुलूस की समाप्ति पर सभी लोगों ने देश में सुख शांती व भाईचारे के लिए दुआ की और प्रशासन के अच्छे सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर अशरफ अली पप्पू, नवाब जुगनू, ताजिया एवं अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राइन, महासचिव वारिस अहमद, मीडिया प्रभारी कफील अहमद सहित तमाम लोग रहे। 

आधा दर्जन ताजियो का निकला जुलूस
फतेहपुर। चेहल्लुम के पर्व पर गुरूवार की रात आधा दर्जन ताजियो का जुलूस बीस अखाड़ो के साथ अलग-अलग जगहों से उठा। पहला ताजिया मो. अकरम उर्फ गोया का कबाड़ी मार्केट से उठा। वहीं पनी मुहल्ला से मो. आजम उर्फ मन्नू, मो. हमजा, आबूनगर से सैफी व वसीम, जोशियाना से फुरकान का ताजिया उठा। ताजिया एवं अलम इंतेजामिया कमेटी के मीडिया प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि सभी छह ताजिया रात भर अपने कदीमी रास्तों तकिया चांद शाह, चौक से पीलू तले, लाला बाजार में भ्रमण करेंगे। कल (आज) शाम छह बजे लाला बाजार होते हुए रात नौ बजे कूड़ तालाब के पास सभी ताजियो का मिलाप होगा। यहीं से सभी ताजिये अपने-अपने इमामबारगाहों पर रख दिये जाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User