AC डक्ट से निकली शराब की बोतलें: ठंडी हवा बंद होने पर हुई जांच में खुला राज

लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस में एसी कोच से लगातार शिकायतें आ रही थीं। जांच करने पर एसी डक्ट में व्हिस्की की सैकड़ों बोतलें मिलीं जो बर्थ 32 और 34 के ऊपर छिपाई गई थीं। अवैध शराब को जब्त कर लिया गया है और कोच की तलाशी ली गई। घटना के बाद यात्रियों में गुस्सा था जिस पर डीआरएम सोनपुर ने माफ़ी मांगी और कार्रवाई की पुष्टि की।

Friday, August 15, 2025 - 00:31
0

नई दिल्ली (आरएनआई) लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन में एक कोच से लगातार एयर कंडीशनिंग की शिकायत सामने आ रही थी। लगातार एक ही बर्थ के पास से आ रही शिकायतों के बाद रेलवे के अधिकारियों ने जांच शुरू। जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ ऐसा दिखा, जिससे वह पूरी तरीके से हैरान रह गए।

लगातार शिकायतों के बाद जब जांच की गई, तो एक एसी-2 टियर कोच के एसी डक्ट में सैकड़ों व्हिस्की की बोतलें छिपी हुई मिलीं। बर्थ 32 और 34 के ऊपर डक्ट का निरीक्षण कर रहे रेलवे तकनीशियनों को अखबार में लिपटी बोतलें मिलीं। इसके कारण एसी से ठंडी हवा अच्छी तरीके से बाहर नहीं आ पा रही थी।

इस पूरे प्रकरण का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे, रेलवे के अधिकारी एसी डक्ट से कई व्हिस्की की बोतलें निकाल रहे हैं। बता दें कि अधिकारियों ने अवैध शराब को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही पूरे कोच की गहन तलाशी भी ली गई।

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस संबंध में एक शिकायत की थी। इसके जवाब में रेलवेसेवा लिखा कि आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारी @drm_sonpur को सूचित किया गया है। वहीं, इसके अगले पोस्ट में रेलवे की ओर से लिखा गया कि आपको सूचित किया जाता है कि इस घटना के संबंध में जीआरपी बस्ती ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अपराध संख्या 34/2025 दर्ज किया है।

इस घटना के बाद यात्रियों में काफी गुस्सा देखने को मिला। जिसके बाद सोनपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने माफ़ी मांगी और की गई कार्रवाई की पुष्टि की। एक पोस्ट में लिखा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। संबंधित अधिकारियों ने अवैध शराब ज़ब्त कर ली है और कम कूलिंग की समस्या का बाद में समाधान कर दिया गया है। इस मामले को हमारे संज्ञान में लाने के लिए हम आपके आभारी हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User