स्वामी पंचानन दास की मूर्ति का अनावरण

आर.के.राय वरिष्ठ पत्रकार

Monday, July 6, 2026 - 17:03
0
स्वामी पंचानन दास की मूर्ति का अनावरण

समस्तीपुर (आरएनआई)।बिहार में समस्तीपुर जिले के बाघी एकडारा गांव स्थित उच्च विद्यालय के प्रांगण में आज स्वामी पंचानन दास की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती अश्वमेध देवी ने स्व. दास द्वारा निर्मित महंत पंचानन दास उच्च विद्यालय बाघी एकडारा के प्रांगण में अनावरण किया।इस मौके विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी तरुण कुमार चौधरी, आचार्य ब्रजेश मुनि, महंतमहर्षि योगानंद, स्व.दास के पौत्र महंत अभय दास एवं श्रीमती वर्षा सिंह के अलावा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस अवसर पर सहभागियों ने कहा कि 20 वीं सदी में जन्मे स्व.पंचानन दास जी न सिर्फ महान संत कबीर के अनुयायियों में से एक थे,बल्कि एक समाज सुधारक भी थे।इसी वजह से उन्होंने पांच एकड़ जमीन दान देकर गांव में उच्च विद्यालय की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि पंचानन दास जी का जन्म वर्ष1908 में हुआ था।वह बाघी ग्राम के पहले मैट्रिकुलेट थे।वर्ष 1965 में उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से उच्च विद्यालय की स्थापना की थी और 2 अक्टूबर 1980 को विद्यालय के सरकारी कारण से पूर्व तक इसका संचालन किया था।उनका 6 जुलाई 2000 को निधन हो गया था।एल.एस.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User