स्कूलों को बंद करने से युवाओं के सपनों का होगा दमन, योगी सरकार से खफा कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर (आरएनआई) प्रदेश सरकार द्वारा पांच हजार स्कूलों को बंद करने के आदेश से खफा कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी एवं शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा के सह नेतृत्व में आदेश को निरस्त कराने हेतु जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में प्रदेश के पांच हजार स्कूलों के बंद करने से होने वाले दुष्परिणाम के बाबत कहा गया कि यह प्रदेश के शिक्षित युवाओं व बेरोजगारों के सपनों का दमन होगा। साथ ही बीएड, बीटीसी प्रशिक्षण का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। जो बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी की बाट जोह रहे हैं सीधे तौर पर उनके सपनों पर कुठाराघात होगा। प्रस्तुत ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छोटे-छोटे बच्चों को गांव से दूर शिक्षा के लिए जाना पड़ेगा। जो एक कठिन विषय होगा। हर गांव में बने स्कूलों के भवन देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो नष्ट हो जाएंगे। जिनके बनाने में व्यय धन का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। ज्ञापन प्रस्तुत कर पत्रकारों से बात करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार के प्रत्येक कार्य जन विरोधी हैं। उसे हिंदू-मुस्लिम के अलावा अन्य किसी समस्या से कोई लेना देना नहीं है। आज प्रदेश की जनता भययुक्त होकर जी रही है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कांवड़ यात्रा के नाम में गुंडई हो रही है जो उचित नहीं है। शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारों का मजाक उड़ाया जा रहा है। रोजगार के नाम में हिंदू मुस्लिम समझाया जा रहा है। नवयुवक भ्रमित किया जा रहा है। महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं, परन्तु कोई पुरसाहाल नहीं है। प्रदेश जातीय नफरत की आग में जल रहा है। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार गौड़, शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, हिदायत उल्ला खां, कलीम उल्ला खान, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, सन्तोष कुमारी शुक्ला, हेमलता पटेल, पूनम द्विवेदी, शकीला बानो, अरविंद द्विवेदी, ओम प्रकाश गिहार, आदित्य श्रीवास्तव, मनोज घायल, पप्पू पाल, अनुराग नारायण मिश्र, राजेंद्र लोधी, आशीष गौड़, पंडित राम नरेश महराज, चंद्र प्रकाश लोधी, हफीज अहमद, ओम प्रकाश कोरी, इशरत खान, मोहसिन खान, सलीम खान, सत्येंद्र श्रीवास्तव, इंद्र जीत लोधी, सैयद सहाब अली, लाल तिवारी, अभय शुक्ला, इमरान अहमद सिद्दीकी, एमएल श्रीवास, आरिफ अली, मो. नफीस, आनंद सिंह गौतम, कौशल किशोर शुक्ला, अजय बच्चा निजामुद्दीन, रमजान अहमद, आमिर उज्जमा, सब्बीर अहमद, सरताज, अकरम काले, आशीष यादव, मुकेश मौर्य, उस्मान बेग, मो अख्तर, राजेश मौर्य, मुशीर अहमद अब्दुल हनीफ आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



