सोनभद्र में यूरेनियम की बड़ी खोज: म्योरपुर के नकटू में 785 टन भंडार के सबूत, 31 नए स्थान चिह्नित

Thursday, September 25, 2025 - 11:13
0
सोनभद्र में यूरेनियम की बड़ी खोज: म्योरपुर के नकटू में 785 टन भंडार के सबूत, 31 नए स्थान चिह्नित

सोनभद्र (आरएनआई) देश में यूरेनियम के भंडार की खोज में जुटे परमाणु ऊर्जा विभाग को सोनभद्र में बड़ी संभावना मिली है। म्योरपुर ब्लॉक के नकटू में 785 टन यूरेनियम ऑक्साइड की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। इसकी विस्तृत खोज शुरू की गई है। इसके अलावा कूदरी, अंजनगिरा के पहाड़ी-जंगली क्षेत्र में यूरेनियम की खोज के लिए अनुसंधान चल रहा है।

परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय (एएमडी) ने नकटू के अलावा भी 31 ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं, जहां यूरेनियम के भंडार होने की संभावना है। सर्वेक्षण के नतीजे अनुकूल रहे तो भारत सरकार के न्यूक्लियर एनर्जी मिशन में यूपी का सोनभद्र बड़ी भूमिका निभा सकता है।

भारत को 2047 विकसित राष्ट्र का दर्जा दिलाने के लिए सरकार न्यूक्लियर एनर्जी मिशन पर काम कर रही है। गत जुलाई माह में 12 राज्यों के 47 जगहों पर यूरेनियम का बड़ा भंडार पाए जाने की जानकारी सामने आई थी। इनमें सोनभद्र का नकटू भी शामिल है, जहां 785 टन यूरेनियम होने की संभावना जताई गई है। यहां विस्तृत सर्वेक्षण का काम चल रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User