सूरदास जयंती पर सक्षम ने निकाली दिव्यांगजनों की सद्भावना रेली

Tuesday, April 25, 2023 - 15:00
Updated: 3 years ago
0
सूरदास जयंती पर सक्षम ने निकाली दिव्यांगजनों की सद्भावना रेली

गुना। सूरदास जयंती के शुभ अवसर पर सक्षम के बैनर तले मंगलवार को दिव्यांग जनों की सद्भावना रेली का आयोजन किया गया। रेली को शुभारंभ सूरदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात  शास्त्री पार्क गुना से दिव्यांग रेली का हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर पर सक्षम के प्रांतीय सचिव दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल सक्सेना, सेवा भारती अध्यक्ष डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी सहित नगर के सेवा भावी संगठनों द्वारा दिव्यांग जनों का पुस्प वर्षा एवं स्वल्पाहार और शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। जिसमे सेवा भारती, रोटरी क्लब, पंजाब नेशनल बैंक, भारत विकास परिषद, नगर पालिका गुना सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहकर दिव्यांगों की रेली में सहयोग प्रदान कर भव्य स्वागत किया। रेली का सुबह 10:30 बजे शास्त्री पार्क से शुरू होकर, बापू चौराहा, सदर बाजार, निचला बाजार, हाटरोड़ , हनुमान चौराहा से होते हुए गायत्री मंदिर के पास रोटरी क्लब पहुंची जहां पर दिव्यांगों का सम्मान समारोह में माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात सद्भावना रेली का समापन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User