सुल्तानपुर में स्मार्ट मीटर ने मचाया कोहराम: अचानक बत्ती गुल, बिल माइनस में दिखने से उपभोक्ताओं में गुस्सा

Saturday, March 14, 2026 - 19:02
Updated: 6 months ago
0
सुल्तानपुर में स्मार्ट मीटर ने मचाया कोहराम: अचानक बत्ती गुल, बिल माइनस में दिखने से उपभोक्ताओं में गुस्सा

सुल्तानपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के विद्युत महकमे द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। बीती रात शहर के दर्जनों घरों में अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। दरियापुर विद्युत केंद्र पहुंचे दर्जन भर उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

कई घरों में बिल जमा होने के बावजूद स्मार्ट मीटर में माइनस में बिल दिख रहा है, जिससे सामान्य उपभोक्ताओं को हजारों रुपए का झटका लगा। विद्युत महकमे के अधिकारी भी समस्याओं को दूर करने में प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही है।

इस बीच, स्मार्ट मीटर के विरोध में उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर प्रदर्शन भी हो चुके हैं। परेशान नागरिकों ने अधिकारियों, व्यवस्था और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User