सीतापुर अग्निकांड: 7 साल की मीनाक्षी की भी मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई, गांव में पसरा मातम

Sunday, April 5, 2026 - 14:06
0
सीतापुर अग्निकांड: 7 साल की मीनाक्षी की भी मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई, गांव में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के सरैया चलाकापुर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसी सात वर्षीय मीनाक्षी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इससे पहले इस हादसे में फूलमती और इदुरा की मौत हो चुकी थी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब 14 घर जलकर खाक हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौके पर तहसील प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और राहत कार्य जारी है। जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने बताया कि राजस्व टीम को नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है और एसडीएम व सीओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल गांव में मातम पसरा है और लोग इस दर्दनाक हादसे से सदमे में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User