शाहाबाद: छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली, खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
शाहाबाद हरदोई। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बीआरसी कार्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल मौलागंज के छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रवाहित की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूल भेजा जाए। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि जुनैद अली खां, प्रधान अध्यापक रामगोपाल उर्फ पप्पू यादव, आलोक कुमार सैनी, विकास मिश्रा, सोमेंद्र सिंह, सुप्रिया एवं शरबत निशात आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)