सीएम राइज स्कूल में बच्चो का समर कैंप प्रारंभ

Monday, May 1, 2023 - 13:00
0
सीएम राइज स्कूल में बच्चो का समर कैंप प्रारंभ
सीएम राइज स्कूल में बच्चो का समर कैंप प्रारंभ
सीएम राइज स्कूल में बच्चो का समर कैंप प्रारंभ

गुना। आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज सोमवार से समस्त सीएम राइस स्कूलों में समर कैंप प्रारंभ हुए।

जिला अधिकारी चंद्र शेखर सिसोदिया ने बताया की जिले के सभी सीएम राइज स्कूल में 13 दिन के समर कैंप में कक्षा 3 से लेकर 12 तक के स्कूल के बच्चों को योग गायन,खेल सहित विभिन्न कौशल युक्त सृजनात्मक गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा ।स्कूलों द्वारा इसकी व्यापक तैयारियां कर विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत विद्वानों के द्वारा संगीत खेलकूद योगाभ्यास नृत्य की विधाओं ,चित्रकारी आदि विभिन्न गतिविधियों पर आनंदमई तरीके से प्रशिक्षण दिया जाना प्रारंभ किया है।

 समर कैंप  1 मई से 13 मई तक प्रातः 8:00 से 10:00 के मध्य संचालित होंगे ।इन समर कैम्पस में समय समय पर प्रशासन एवं विभाग के अधिकारी भी भ्रमण करेंगे। कैंप के समापन पर बच्चों द्वारा सीखी गई गतिविधियों पर अपना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
 जिला शिक्षा अधिकारी  ने सभी बच्चों एवं प्राचार्य को समर कैंप को सफल बनाए जाने हेतु शुभकामनाएं दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User