सीआईडी गुरू अखाड़ा ने कराया शस्त्र पूजन

Wednesday, October 25, 2023 - 21:14
Updated: 3 years ago
0
सीआईडी गुरू अखाड़ा ने कराया शस्त्र पूजन

सासनी- 25 अक्टूबर। नवदुर्गा विजयदशमी के पावन पर्व पर जलेसर रोड स्थित भूमि सेलेब्रिरेशन में सीआईडी गुरू अखाडा के बैनरतले शस्त्र पूजन किया गया। जिसमें बडे़ बडे़ विद्वान महात्माओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में आचार्यों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए हवन कर शस्त्रों की पूजा करके वितरण किए गए। जिसमें संतो मार्ग दर्शन मिला जिसमे महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरि आनंद जी महाराज ने  कहा की धर्म बचाने के लिए शास्त्रों के साथ शस्त्र का अध्यन आवश्यक है। कहा कि कोई भी देवी देवता शस्त्र विहीन नही है, सभी के पास शास्त्रों के साथ शस्त्र है, और आज न हमारे शस्त्र है न शास्त्रों का ज्ञान है। इसलिए हमारे ऊपर दुष्कर्मी तथा विधर्मी हावी हैं ऐसे लोग धर्म को नष्ट करने की पूर्ण कोशिश में जुटे हैं। धर्म को बचाने के लिए सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हम सभी सनातनी और भारतवर्ष के निवासियों की प्रत्येक व्यक्ति जिम्मेदारी है। हमें अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाना चाहिए। पूज्य श्री सुनील कौशल जी महाराज स्वामी पूर्णानंद पुरी, स्वामी श्री प्रहलाद दास जी महाराज, ने संयुक्त रूप से धर्म की रक्षा के लिए सनातन संस्कृति के प्रचार के लिए सस्ते वितरण करके संकल्प दिलाया। कार्रक्रमें अध्यक्ष ललित उपाध्याय कालू पंडित, खगेंद्र शास्त्री, अंकित गौड़, संजय शर्मा, प्रवीण गौरव, प्रशांत दीक्षित, ऋतिक, लक्की, सुजल, गोलू पंडित, सुरेश चैधरी, ऋषि, अभिषेक शर्मा, कांता पचैरी, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा विजय गौड़, श्याम शर्मा, गौरव दीक्षित आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User