सिंधिया समर्थक नेता ने BJP से दिया इस्तीफा

कल थामेंगे कांग्रेस का दामन

Tuesday, June 13, 2023 - 22:00
0
सिंधिया समर्थक नेता ने BJP से दिया इस्तीफा

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे बैजनाथ सिंह यादव फिर से 14 जून को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश में दल-बदल के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया  के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए बैजनाथ सिंह यादव ने बीजेपी में कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

बैजनाथ सिंह यादव ने कहा है कि वह 14 जून को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की ओर से प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने उन्हें नोटिस दिया है और उन्हें नोटिस देते हुए उनके पार्टी छोड़ने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर जवाब-तलब किया है।

शिवपुरी जिले में असंतुष्ट बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के एक और नेता बैजनाथ सिंह यादव के 14 जून को कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। बताया गया है कि भोपाल में पीसीसी कार्यालय में उनकी कांग्रेस में वापसी का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह सहित अन्य कांग्रेश नेता उपस्थित रहेंगे।

राजनीतिक सूत्रों ने बताया है कि बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2020 में हुए दल-बदल के चलते बैजनाथ सिंह यादव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन बीजेपी में उनकी ज्यादा पूछपरख नहीं हुई। केवल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी उनकी पटरी नहीं बैठ रही है।

बैजनाथ सिंह यादव शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा सीट से टिकट चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि ज्योतिरादित्य अपने समर्थक महेंद्र सिंह यादव को कोलारस में ज्यादा प्रमोट कर रहे हैं। इसलिए बैजनाथ सिंह की सिंधिया खेमे में पटरी नहीं बैठ रही। वैसे बैजनाथ सिंह यादव की पत्नी कमला यादव शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा बैजनाथ सिंह यादव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User