साइबर ठगों ने डॉक्टर को बनाया शिकार, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए 50 हजार

Friday, June 21, 2024 - 21:16
Updated: 2 years ago
0
साइबर ठगों ने डॉक्टर को बनाया शिकार, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए 50 हजार

सागर (आरएनआई) लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं, ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आ रहा है। जहाँ डॉक्टर के मोबाइल पर बैंक खाता बंद होने का मैसेज भेजकर धोखाधड़ी की गई है। ठग ने मैसेज पर एक लिंक भेजी और लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। धोखाधड़ी होने पर डॉक्टर ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी डॉ. प्रमोद पिता नेमीचंद सिंघई उम्र 69 साल निवासी शास्त्री चौक सदर बाजार ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को दोपहर मैं अपने घर पर था। तभी मेरे एसबीआई बचत खाता से लिंक मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आपका खाता बंद होने वाला है। आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। मेरा खाता बंद न हो इसलिए सही मानते हुए मैंने लिंक पर क्लिक किया गया। क्लिक करने के तुरंत बाद मेरे मोबाइल पर बैंक खाते से 50 हजार रुपए निकाल जाने का मैसेज आया।

जबकि मैं खाते से इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग नहीं करता हूं। धोखाधड़ी होने पर फरियादी डॉ. प्रमोद सिंघई ने थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए कैंट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User