सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

Saturday, January 17, 2026 - 19:33
0
सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन

फरसगांव (आरएनआई) सरस्वती शिशु मंदिर फरसगांव में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ ।आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसका उद्देश्य नारी की सात शक्तियों कीर्ति, श्री,स्मृति ,मेधा ,धृति और क्षमता को जागृत करने का संदेश देना तथा समाज में नारी की गरिमामयी भूमिका को उजागर करना है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रूपेंद्रा पांडे जी जो एक शिक्षक हैं एवं द्वितीय वक्ता के रूप में सहायक विस्तार अधिकारी श्रीमती योगिता मरकाम जी उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा ओम, भारत माता और सरस्वती माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया ।जिसमें कार्यक्रम के उद्देश्य व प्रस्तावना का वाचन श्रीमती करुणा पांडे जी के द्वारा किया गया । तथा प्रथम वक्ता रूपेंद्रा दीदी जी के द्वारा भारत के विकास में महिलाओं का योगदान विषय पर बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं आगे आए हैं और आज अंतरिक्ष तक पहुंच चुके हैं और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा द्वितीय वक्ता श्रीमती योगिता मरकाम दीदी जी ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण विषय पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि किस प्रकार और महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करते हुए भी अपने परिवार को जोड़कर अपने घर ,समाज ,राष्ट्र और विश्व के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं ।कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं को खुला मंच प्रदान किया गया जिसमें वे अपने विचार रख सके जिसमें बहुत सी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त दीदीयां, बहनें एवं माताएं उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User