सम्मेलन व प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे आप कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेते कार्यकर्ता

Saturday, June 14, 2025 - 19:44
Updated: 1 year ago
0
सम्मेलन व प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे आप कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में सम्मेलन में भाग लेते कार्यकर्ता

फतेहपुर (आरएनआई) आम आदमी पार्टी की बैठक में आगामी बीस व इक्कीस जून को आयोजित होने वाले सम्मेलन व शिविर को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में सम्मेलन व प्रशिक्षण में जिले से कार्यकर्ता जाएंगे। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य ने की। बैठक को संबोधित करते हुए काशी प्रांत सचिव श्रीराम पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रभारी/सांसद राज्यसभा संजय सिंह के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आगामी 20 जून को प्रांतीय कार्यकर्ता सम्मेलन व 21 जून को प्रांतीय प्रशिक्षण संकल्प शिविर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन व शिविर को सफल बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मेलन व शिविर में अवश्य प्रतिभाग करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अगम सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष माया गौतम, राकेश यादव, डा0 श्रवण कुमार उमराव, नगर अध्यक्ष इमरान, श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार प्रजापति, ऋषभ पटेल समेत प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User