संकल्प सभा में केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया, विजयीपुर मंडल में संकल्प सभा का हुआ आयोजन

Saturday, June 14, 2025 - 19:43
Updated: 1 year ago
0
संकल्प सभा में केन्द्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया, विजयीपुर मंडल में संकल्प सभा का हुआ आयोजन

फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को भाजपा विजयीपुर मंडल की केंद्र सरकार के 11 वर्ष वर्ष पूर्ण होने पर मंडल संकल्प सभा का आयोजन विजयीपुर ब्लाक परिसर में हुआ। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह व मंडल प्रभारी मुन्ना सिंह मौजूद रहे। बैठक में लोगों को केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जारी जनहित की योजनाओं के विषय में जानकारी दी। 

मुख्य वक्ता प्रवीण सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इन 11 वर्षों में आम लोगों के लिए बहुत ही सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए। जिनमें कानून व्यवस्था सही हुई और आमजनमानस अपने को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर रहा है। लोगों को हर तरह की सुविधाएं मिल रही हैं। जिनमें आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, लंबे लंबे हाइवे आदि योजनाएं प्रमुख हैं। इन सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। मंडल प्रभारी मुन्ना सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में ऐसी योजनाएं हैं जिनसे आमजन सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहा है। किसी भी योजनाओं में कोई भी भ्रष्टाचार व जाति वर्ग का भेदभाव नहीं है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा इन 11 वर्षों में इतने अच्छे अच्छे कार्य जनहित में किए गए हैं कि आज तक पूर्ववर्ती सरकारों ने ऐसे कार्य नहीं किए हैं क्योंकि सभी योजनाओं में कोई भी दलाल की आवश्यकता नहीं है। सीधे तौर पर आमलोग लाभान्वित हो रहें हैं। बस इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष पहले लोगों के बैंक में खाते नहीं थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी लोगों का निःशुल्क बैंक खाते खुलवाने का कार्य किया। शौचालय, आवास, राशन, आयुष्मान आदि योजनाएं संचालित कर सीधे तौर पर आम लोगों को लाभान्वित किया। बैठक का संचालन भोला त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन शुक्ल, विक्रम निषाद, नयन सिंह, अमरनाथ निषाद, रामनरेश सिंह, अमृतलाल लोधी, रज्जन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User