कैंडल मार्च निकाल प्लेन दुर्घटना के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से की प्रार्थना

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) अहमदाबाद गुजरात में हुई हवाई दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए नगर के चौक चौराहे पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खागा तहसीलदार इवेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी देवहूती पाण्डेय, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल मौजूद रहे। घटना में मृत हुए लोगों के लिए सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर मृत लोगों की आत्म की शांति हेतु प्रार्थना की गई तत्पश्चात सभी लोगों ने कैंडल जलाकर मार्च निकाला। सभी अधिकारियों व संभ्रांत लोगों ने इस घटना को लेकर अपनी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने सभी अधिकारियों व संभ्रांत लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मौके पर अपराध निरीक्षक दिनेश शुक्ल, उपनिरीक्षक त्रिवेणी पाण्डेय, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, भाजपा ऐरायां मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जुगेश सिंह, बजरंग दल के जिला सहसंयोजक रोहित दीक्षित, विहिप के मठ मंदिर प्रमुख संदीप तिवारी, विद्यार्थी परिषद के अक्षय त्रिपाठी, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष, अनिल साहू, राजेश चौधरी, गगन अग्रवाल, सर्वेश यादव, महबूब अहमद सिद्दकी, नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शुक्ल, विकास केशरवानी, उपाध्यक्ष डॉ आरसी राय, आलोक मिश्र, आशीष गुप्त, धीरज मोदनवाल, महामंत्री अतुल साहू, दिनेश सिंह राजपूत, मंत्री शमीम अहमद, धीरेंद्र शुक्ल, संरक्षक अब्दुल हफीज हाफिज, जावेद हाफिज, त्रियुगी नारायण गुप्त, डॉ एसके शुक्ल, मुकुंद गुप्त, समाजसेवी सुशील गुप्त गांधी, संजीत सिंह, सुनील गुप्त, नितिन सक्सेना, रामहित शुक्ल, मंजीत सिंह योगेश, राजवीर, विनोद कांबली, हेमराज सिंह एड, निसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






