समाज पहलगाम में हिंदुओं पर आतंकी हमले के विरोध में सकल हिन्दू समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली

रैली में हिन्दू समाज जन एवं महिलाओं ने लगाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Friday, April 25, 2025 - 21:59
Updated: 2 years ago
0
समाज पहलगाम में हिंदुओं पर आतंकी हमले के विरोध में सकल हिन्दू समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली

गुना (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर आतंकी हमले के विरोध में सकल हिन्दू समाज गुना द्वारा शुक्रवार को गुना शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई जन आक्रोश रैली। रैली में बड़ी संख्या में हिन्दू समाज जन एवं महिलाओं ने हाथों में पाकिस्तान मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर चले। हनुमान चौराहा गुना पर समस्त हिन्दू समाज के एकत्रीकरण पश्चात रैली का आरंभ किया गया जो हाट रोड, सदर बाजार होते हुए लक्ष्मी गंज पहुंची जहां पर पाकिस्तान ओर आतंकियों का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बता दे कि  जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं पर हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश की लहर है. युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं में गुस्सा साफ देखा जा सकता है. यह गुस्सा इंसाफ चाहता है. यह गुस्सा अपनों की मौत का जवाब मांग रहा है. पूरे देश में हिंदू समुदाय सड़कों पर उतर कर इस नृशंस आतंकी हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User