ग्राम उकावद में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का किया गया आयोजन

Friday, April 25, 2025 - 21:58
Updated: 2 years ago
0
ग्राम उकावद में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का किया गया आयोजन

गुना (आरएनआई) ग्राम उकावद में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ अंतर्गत सूक्ष्म सिंचाई के उपयोग हेतु एक प्रभावशाली पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज शर्मा ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी डॉ. प्रतिभा चौहान ने उपस्थित किसानों को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराया और आह्वान किया कि प्रत्येक किसान अपने खेत की मेड़ों व सीमाओं पर अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी सुनिश्चित हो सके।

उद्यानिकी विभाग के ग्रामीण अधिकारी श्री राजीव रघुवंशी ने जल संकट की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए किसानों से आग्रह किया कि वे सब्जियों की खेती में ड्रिप सिंचाई अपनाएं एवं अन्य फसलों में स्प्रिंकलर तकनीक का उपयोग करें जिससे जल की बचत हो और उत्पादन में वृद्धि हो। उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मनोज राठौर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान और तकनीकी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों से पंजीयन कराने का अनुरोध किया ताकि वे समय रहते विभागीय लाभ प्राप्त कर सकें।

मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल ही जीवन है। आज के समय में जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है। यदि किसान वैज्ञानिक तरीकों से सिंचाई करेंगे, तो हम जल को बचाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे और उन्होंने जल संरक्षण के इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User