समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैयद मोहिउद्दीन के बंगला सरोदी निवास पर उनसे सौजन्य भेंट की

Friday, October 20, 2023 - 16:52
Updated: 3 years ago
0
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैयद मोहिउद्दीन के बंगला सरोदी निवास पर उनसे सौजन्य भेंट की

बंगला, (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैयद मोहिउद्दीन के बंगला सरोदी निवास पर उनसे सौजन्य भेंट की। वे समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय  प्रशिक्षण शिविर (19-20 अक्टूबर) के अंतर्गत शाहजहांपुर आए हुए थे। इस दौरान जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रही। इसी तारतम्य में वे शाहजहांपुर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाज-सेवी सैयद मोहिउद्दीन से भेंट करने उनके बंगला सरोदी स्थित आवास पर पहुंचे जहाँ उनका जोरदार स्वागत हुआ। भेंट के दौरान जनपद में समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने एवं प्रसार-प्रसार को लेकर गहन-विचार-विमर्श हुआ और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। 
इस अवसर पर सैयद मुईनुद्दीन, मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एस.टी. हसन तथा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User