सीएमओ तथा एम ओ आई सी डॉ शुएब अली का जवाब तलब

जिलाधिकारी ने फार्मासिस्ट हरिओम सिंह की संविदा समाप्ति के दिए निर्देश।

Friday, October 20, 2023 - 16:56
Updated: 3 years ago
0
सीएमओ तथा एम ओ आई सी डॉ शुएब अली का जवाब तलब

शाहजांहपुर, (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीजगंज, शाहजहांपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम स्टाफ उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया। डाक्टर समेत स्टाफ के कई कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। डॉक्टर की अनुपस्थिति के विषय में फार्मासिस्ट से पूछने पर पता चला कि वह छुट्टी पर है, परंतु उनके अवकाश की जानकारी उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं पाई गई। अस्पताल में तैनात तीनों एएनएम रीता रानी, शालिनी मिश्रा, मृदुल कुमारी मौके पर उपस्थित नहीं पाई गई। भ्रमण रजिस्टर पर भी इनके भ्रमण के विषय में कोई भी जानकारी दर्ज नहीं मिली। इनके भ्रमण का रूट चार्ट भी नही बना पाया गया। जिलाधिकारी ने दवा वितरण रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में पसरी गन्दगी देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्ति की। स्वीपर भी मौके पर उपस्थित नहीं मिला| जिलाधिकारी ने लैब का भी निरीक्षण किया, लैब अत्यधिक गन्दी तथा अव्यवस्थित पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में सीएमओ तथा मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉक्टर शुएब अली का जवाब तलब किया जाए। औषधि भंडार का निरीक्षण भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल के आसपास बाहरी गंदी नालियों में ब्लीचिंग डालना सुनिश्चित किया जाए, तथा एंटी लारवा का भी छिड़काव कराया जाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User