समस्‍त भूमिस्‍वामी अनिवार्य रूप से कराये समग्र एवं आधार ई-केवायसी

Friday, August 23, 2024 - 19:25
Updated: 2 years ago
0
समस्‍त भूमिस्‍वामी अनिवार्य रूप से कराये समग्र एवं आधार ई-केवायसी

गुना (आरएनआई) शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने के लिए समग्र और आधार में ई-केवाईसी होना जरूरी है। सभी खाताधारक, भूमि स्वामियों, प्लॉट-भूखण्ड, मकान मालिक जिनके नाम राजस्व विभाग अंतर्गत खसरा रिकॉर्ड में दर्ज है, उन्हें अपने-अपने प्लॉट एवं कृषि भूमियों का समग्र आईडी एवं आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराना जरूरी है।

तहसीलदार चांचौड़ा अमित कुमार जैन द्वारा पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ई-केवाईसी के लिए अपने साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड, जन्मतिथि से सम्बंधित कोई भी दस्तावेज, मोबाइल नम्बर, खसरा नकल साथ मे ले जाएं ओर ई-केवाईसी कराएं। मोबाइल तथा कम्प्यूटर से ई-केवाईसी करने के लिए samagra.gov.in पर लॉगिन कर राजस्व महाभियान अंतर्गत ई-केवाईसी के लिये समग्र आईडी प्रविष्ट स्वयं भी कर सकते है। पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें, इसके भूमि सम्बन्धी जानकारी जैसे जिला, तहसील, ग्राम, खसरा नम्बर प्रविष्ट करने के बाद नाम सिलेक्ट करें, आधार ओटीपी दर्ज करने पर ई-केवाईसी हो जाएगा।

ई- केवायसी के लिये तहसील चाचौड़ा में कैम्प आयोजित किया जा रहा है, वहां जाकर भूमि खाताधारक ई-केवाईसी करा सकता है। कैम्प का निरीक्षण निरंतर राजस्व अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही राजस्‍व महाभियान 2.0 अंतर्गत नक्‍शा तरमीम का कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी हल्‍का पटवारियों को दिये गये।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User