सुलतानपुर: बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कादीपुर में जनाक्रोश रैली आयोजित

Friday, August 23, 2024 - 19:23
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर कादीपुर में जनाक्रोश रैली आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) हिन्दू रक्षा समिति कादीपुर के संयोजन में आज कादीपुर नगर में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर हजारों हिन्दू जनमानस पैदल भ्रमण कर अपना जनाक्रोश रैली के माध्यम से जाहिर करते हुए एसडीएम ज्ञापन सौंपा।

कादीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल के मैदान से हजारों हिन्दू जनमानस हाथों में बैनर तख्ती लेकर हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर गगनभेदी नारे लगाते हुए पुरानी बाजार पटेल चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक शिवप्रसाद व तहसीलदार घनश्याम भारती को सौंपते हुए कहा कि हम हिन्दू रक्षा समिति के संयोजन में आयोजित रैली के माध्यम से मांग करते हैं कि बंग्लादेश में छात्र आन्दोलन वहां की सरकार के आरक्षण नीति को लेकर शुरू हुआ जिससे वहां के हिंदुओं को कोई लेना-देना नहीं था फिर भी वहां के लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार जबरदस्त तरीके से किया। हिंदुओं पर अत्याचार क्यों हुआ इसकी जांच हो और उसके जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्यवाही हो। भारत इसमें हस्तक्षेप करे। 

दंगा प्रभावित हिंदू परिवारों को बांग्लादेश की सरकार उचित मुआवजा दे और उसके पुनर्वास की व्यवस्था करे। बांग्लादेश में हिंदुओं के जान माल की सुरक्षा की मजबूत व्यवस्था बांग्लादेश सरकार करे‌। दंगे में क्षतिग्रस्त हिंदू धर्म स्थलों की मरम्मत बांग्लादेश की सरकार मंदिर प्रशासन की देखरेख में कराए। बांग्लादेश के दंगा प्रभावित हिंदुओं की यथासंभव मदद भारत सरकार भी करें। 

हिन्दू रक्षा समिति की जनाक्रोश रैली में प्रयागराज शंकराचार्य अलोपीबाग मठ के शिष्य देवव्रत जी राजेश त्रिपाठी जिला प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी,महन्थ हुंकार दास सन्तोष पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष हेमंत शर्मा प्रदीप शंखधर विनय गोस्वामी व नगरपंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल आदि के अलावा कादीपुर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User