कलेक्‍टर ने राजस्‍व महाभियान 2.0 अंतर्गत तहसील गुना में नक्‍शा तरमीम एवं ई-केवायसी कार्य की समीक्षा

Friday, August 23, 2024 - 19:27
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर ने राजस्‍व महाभियान 2.0 अंतर्गत तहसील गुना में नक्‍शा तरमीम एवं ई-केवायसी कार्य की समीक्षा

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज तहसील गुना ग्रामीण तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। आज इस दौरान कलेक्‍टर द्वारा ‘’राजस्‍व महा-अभियान 2.0’’ के अंतर्गत राजस्‍व प्रकरणों नक्‍शा तरमीम, पीएम किसान ई-केवायसी, समग्र ई-केवायसी, खसरे की समग्र/आधार से लिकिंग, कार्यो के निराकरण की अद्यतन स्थि‍ति का जायजा लिया। इस दौरान उन्‍होंने नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्‍ती सहित पोर्टल पर राजस्व महाभियान प्रगति एवं अपडेट डाटा की समीक्षा की गई । उन्‍होनें निर्देशित किया कि ई-केवायसी कार्य के लिये प्रतिदिन अधिक से अधिक कैंप आयोजित किये जाये। प्रत्‍येक पटवारी को प्रतिदिन नक्‍शा तरमीम के लिये लक्ष्‍य दिया जाकर कार्य पूर्ण कराये ।

उल्‍लेखनीय हैं कि विगत दिवसों में मुख्‍य सचिव द्वारा राजस्‍व महाभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा बैठक व्‍हीसी के माध्‍यम से आयोजित की गयी थी । उक्‍त बैठक में प्राप्‍त जानकारी अनुसार नामांतरण के प्रकरणों में प्रदेश के प्रथम पांच जिलों में गुना जिला 2305 लक्ष्‍य के विरूद्ध शत-प्रतिशत निराकरण के साथ चौथे स्‍थान पर है। बंटवारा प्रकरणों में (30 जून 2024 तक समय सीमा पार लंबित प्रकरण) में जिला प्रदेश में 8वें स्‍थान पर, अभिलेख दुरूस्‍ती प्रकरणों के निराकरण में जिला 6वें स्‍थान पर है। कलेक्‍टर ने नक्‍शा तरमीम एवं ई-केवायसी कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश सभी राजस्‍व अधिकारियों को दिये हैं ।    

आज इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पांडे, तहसीलदार जीएस बैरवा, कमल मंडेलिया, नायब तहसीलदार सुनील वर्मा एवं सुश्री आरती गौतम उपस्थित रहे।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User