“सनातन आस्था पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं” : अखिल भारतीय साहित्य परिषद्

Friday, February 28, 2025 - 19:21
Updated: 2 years ago
0
“सनातन आस्था पर आक्रमण स्वीकार्य नहीं” : अखिल भारतीय साहित्य परिषद्

गुना (आरएनआई) आज सायं अखिल भारतीय साहित्य परिषद् इकाई गुना के साहित्यकारों ने विभिन्न सम विचारी संगठनों के साथ महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा| ज्ञापन के बारे में बताते हुए परिषद् के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गव ने कहा कि अभी कल ही दिव्य, भव्य और व्यवस्थित कुम्भ की पूर्णता हुई जब से महाकुम्भ प्रारम्भ हुआ तब से ही दूषित मानसिकता, ओछी पृवत्ति और घृणित राजनीती करने वाले लोग पश्चिमीकरण की अंधी दौड़ में डूबे हुए कुम्भ के बहाने भारत की शाश्वत परम्परा सनातन के विरुद्ध लगातार ऐसे शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं जिनको किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जा सकता| 

सनातन की परम्परा “वसुधैव कुटुम्बकम” की परम्परा है| जिसमे सारा विश्व हमारा परिवार है, किसी प्रकार का कोई भेदभाव या ऊंचनीच का भाव नहीं था और न आज है| महाकुम्भ इस बात का प्रत्यक्ष उदहारण है| लेकिन फिर भी किसी न किसी बहाने सनातन परम्परा को चोट पहुँचाने का कार्य विधर्मी, स्वार्थी और सत्ता के लोभियों द्वारा किया जाता रहा है|

साहित्य में देश सबसे बड़ी संस्था व सभी भाषाओँ को समर्पित संस्था अखिल भारतीय साहित्य परिषद् न्यास की केंद्रीय समिति द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी को सनातन पर बिना सोचे, बिना समझे, बिना जाने, बिना पढ़े परम्पराओं का मजाक और भद्दे अशोभनीय वक्तव्य देने वालों को कानून सम्मत कार्यवाही कर उचित दंड दिए जाने के लिए ज्ञापन दिया गया है| जिससे ये बड़े बड़े मुह वाले कुंठित लोग जो आज हमारी राजनीती के विदूषक बने हुए हैं इनको महामहिम द्वारा संज्ञान लेते हुए उचित दंडात्मक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित हो| जिससे भविष्य में इस प्रकार के वकतव्य देने वाले दुष्ट लोग अनर्गल बोलने से पहले सौ बार सोचें कि सही क्या गलत क्या है| 


इसी क्रम में आज पूरे मध्य भारत प्रान्त के हर जिला इकाई द्वारा महामहिम को यह ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौंपा जा रहा है| इस अवसर पर साहित्य परिषद् की प्रातीय उपाध्यक्ष डॉ रमा सिंह, संभागीय अध्यक्ष डॉ जवाहर लाल द्विवेदी, परिषद के उपाध्यक्ष आनंद कृष्णानी, संरक्षक दिलीप सक्सेना, मीडिया समन्वयक जितेंद्र ब्रह्मभट्ट, महामंत्री प्रीति गुप्ता, राधेश्याम गौर, सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, रवि शर्मा बंजारा, व्ही.पी.सिंह के साथ संविचारी संस्थाओं के सदस्यों की उपस्थिति में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला कार्यकारिणी, सदस्य गण एवं विभिन्न तहसील की कार्यकारिणी द्वारा उचित दंडात्मक कार्यवाही हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिलाधीश कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा मैडम को सौंपा गया|
इस अवसर पर एकत्रित जन समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ऋषिकेश भार्गव ने कहा कि सजग कलमकार ही देश की दिशा और दशा को तय करता है वह लिखता है वो जो एक आदर्श समाज के रूप में अपनी कल्पनाओं को शब्दों के माध्यम से व्यक्त करता है और समाज का पथ प्रदर्शक बनता है| आप सभी ने समय दान कर अपनी उपस्थिति दी इसके लिए ह्रदय से आभार|।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User