मोबाइल कोर्ट के माध्यम से पांच साल पुराने भूमि विवाद का समाधान, आवेदक को सौंपा गया कब्जा

Friday, February 28, 2025 - 19:20
Updated: 2 years ago
0
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से पांच साल पुराने भूमि विवाद का समाधान, आवेदक को सौंपा गया कब्जा

गुना (आरएनआई) तहसील बमोरी के वृत फतेहगढ़ अंतर्गत ग्राम टकोदिया में आज मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विगत पांच वर्षों से लंबित भूमि कब्जा विवाद का निस्तारण किया गया। इस दौरान आवेदक गोपाल पुत्र अमरू सहरिया को उनकी आवंटित भूमि सर्वे क्रमांक 19/13/3/5, रकबा 1.000 हेक्टेयर का कब्जा अनावेदकगण गिरिराज आदि से मुक्त कराकर सौंपा गया।

इससे पूर्व, आवेदक के आवेदन पर विधिवत प्रकरण क्रमांक 0018 अ-70/2024-25 दर्ज किया गया था, जिस पर सुनवाई उपरांत 27 दिसंबर 2024 को अनावेदकगण के विरुद्ध बेदखली आदेश पारित किया जा चुका था। नियमानुसार सूचना देने के बाद, आज मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दोनों पक्षों को मौके पर समझाइश दी गई और पुलिस बल की उपस्थिति में भूमि का कब्जा आवेदक को सौंपा गया।

इस दौरान तहसीलदार बमोरी देवदत्त गोलिया, नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम, थाना प्रभारी फतेहगढ़ जयनारायण शर्मा, ग्राम पटवारी, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में न्याय व्यवस्था और भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण में एक सकारात्मक संदेश गया है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User