सदर विधायक ने शिक्षकों को दिया भरोसा—सदन में उठाएंगे TET अनिवार्यता का मुद्दा

Saturday, September 27, 2025 - 20:35
Updated: 1 year ago
0
सदर विधायक ने शिक्षकों को दिया भरोसा—सदन में उठाएंगे TET अनिवार्यता का मुद्दा

फतेहपुर (आरएनआई) अटेवा पेंशन बचाओ मंच, ने शनिवार को सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता के गंभीर प्रकरण को लेकर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी एडवोकेट से मुलाकात की। मंच के जिला संयोजक निधान सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपा अपना दर्द बयां किया। 

शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर ही इस गंभीर विषय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए पत्र लिखा। अटेवा के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, मै आपका प्रतिनिधि हूं और आपकी हर जायज लड़ाई में आपके साथ खड़ा हूं। मैंने पहले भी पुरानी पेंशन बहाली और विद्यालय मर्जर जैसे आपके महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में पूरी दृढ़ता से उठाया है। मैंने आपको विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ही अगला विधानसभा सत्र शुरू होगा, मैं सेवारत शिक्षकों के इस प्रकरण को भी सदन में रखूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर विषय है और इसमें किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र मौर्य, प्रीति श्रीवास्तव, अपर्णा, रेनू मौर्य, बृजेश, प्रेम नन्दन, उदित कुमार सचान, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और अटेवा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User