सड़क चौड़ीकरण में चयनात्मक कार्रवाई के आरोप, विशेष अतिक्रमण छोड़े जाने पर उठे सवाल

Sunday, March 15, 2026 - 14:04
Updated: 5 months ago
0
सड़क चौड़ीकरण में चयनात्मक कार्रवाई के आरोप, विशेष अतिक्रमण छोड़े जाने पर उठे सवाल

गुना (आरएनआई) शहर की बूढ़े बालाजी टेकरी रोड पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणों को छोड़े जाने के आरोपों ने स्थानीय स्तर पर चर्चाओं को तेज कर दिया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ईंटों से निर्मित एक मकान, जिस पर पहले लाल निशान लगाकर अतिक्रमण के रूप में चिन्हित किया गया था, उसे कार्रवाई के दौरान नहीं हटाया गया, जबकि उसके आसपास के कई अतिक्रमणों को प्रशासन ने हटा दिया।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार 10 मार्च को जब नाप-तौल के बाद सड़क के अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे, तब संबंधित मकानों पर भी लाल रंग का निशान लगाया गया था। इसके बावजूद बुलडोजर कार्रवाई के समय इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का दावा है कि इस क्षेत्र में ऐसे दो मकानों को छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र में भेदभाव के आरोप लगने लगे हैं।

निवासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस मामले में आपत्ति जताई और समान रूप से कार्रवाई की मांग की, तो उनकी बात नहीं सुनी गई। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें ही कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप लगाकर पकड़ने का प्रयास किया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी सभी अतिक्रमणों पर एक समान नीति से कार्रवाई कराने की मांग की, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से पारदर्शी व निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User