संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक कल

Friday, July 21, 2023 - 19:37
Updated: 3 years ago
0
संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक कल
संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक कल

गुना। सागर में 100 करोड़ की लागत से भव्य एवं दिव्य बनने जा रहा संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा को लेकर भाजपा की जिला बैठक शनिवार को दोपहर 1 बजे, स्थान जी. के. मैरिज गार्डन गुना में आयोजित की गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्यप्रदेश बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष घनश्याम पिरोनिया एवं भाजपा जिला प्रभारी गोपाल आचार्य सहित वरिष्ठ नेतृत्व मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

जानकारी अनुसार बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं जिले के सभी मंडल अध्यक्ष सहित जन प्रतिनिधिगण अपेक्षित रहेंगे। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा से पूर्व तैयारियों को लेकर अपेक्षित जनों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User