श्री टेकरी सरकार पर अन्नकूट 26 अक्टूबर को, नपाध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
गुना (आरएनआई) आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका के अमले के साथ व टेकरी समिति द्वारा हनुमान टेकरी मंदिर परिसर में आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित होंने वाले अन्नकूट की व्यवस्थाओं के संबंध में टेकरी मंदिर कार्यालय में बैठक आयोजित कर अनुकूट प्रसादी वितरण करने की व्यवस्था के संबध में चर्चा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, टेकरी समिति के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, नगर पालिका का स्वच्छता अमला, विद्युत अमला,लोक निर्माण शाखा का अमला,जल प्रकोष्ठ के कर्मचारी शामिल हुआ। नपाध्यक्ष ने टेकरी मंदिर प्रांगण में अन्नकूट के दौरान विद्युत प्रकाश व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था तथा सफाई आदि का निरीक्षण किया एवं नपा अमले को अन्नकूट के दौरान नपा द्वारा कराई जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को पूरी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।
बताया गया, कि श्री हनुमान टेकरी पर अन्नकूट प्रसादी में आने वाले श्रद्धालुओं को मन्दिर का वातावरण स्वच्छ मिले ,किसी प्रकार की समस्या न हो,इस हेतु नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में आज व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया,अध्यक्ष श्रीमति गुप्ता ने टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं से श्री हनुमान टेकरी पहाड़ी,मन्दिर प्रांगण एवं मेला ग्राउंड में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील की एवं प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों को डस्टबिन रखने के निर्देश दिए साथ ही ताजा प्रसाद बेचने के निर्देश दिए,पूजा आदि से निकलने वाली थैलियों, अगरबत्ती के पैकेट्स, नारियल के खोलों को निर्धारित स्थान पर डालने का अनुरोध किया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



