श्रीविश्वनाथ इन्सीटि्यूशन ग्रुप कलान के निदेशक डॉ वेदप्रकाश सिंह राजू भैया के संयोजन में विशाल भंडारा आयोजित
सुलतानपुर (आरएनआई) ज्येष्ठ मास के अष्टम आठवें मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुढ़वा मंगल' के नाम से जाना जाता है।यह विशेष दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की पूजा-अर्चना, दान-पुण्य और विशाल भंडारों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।अष्टम बड़ा मंगल का महत्व एवं संयोगदुर्लभ संयोग: पंचांग और अधिक मास की गणनाओं के अनुसार,इस वर्ष ज्येष्ठ मास में 4 या 5 के बजाय पूरे 8 'बड़ा मंगल' पड़ने का अद्भुत संयोग बना है।पौराणिक मान्यता: इस मास के मंगलवार को हनुमान जी और प्रभु श्री राम की पहली मुलाकात से भी जोड़ा जाता है, जो भक्तों को शक्ति और सुरक्षा प्रदान करता है।

सुलतानपुर जनपद के कादीपुर तहसील अन्तर्गत विजेथुआ महाबीरन धाम में आज क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्रीविश्वनाथ इन्सीटि्यूशन ग्रुप कलान के निदेशक समाजसेवी डॉ वेदप्रकाश सिंह राजू भैया के शानदार संयोजन में विशाल भण्डारे का आयोजन आयोजित किया गया।इस अवसर पर श्रीविश्वनाथ इन्टर कालेज के प्रबन्धक शशि प्रकाश सिंह,शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ वेदप्रकाश सिंह राजू भैया व कुलानुशासक अतुल सिंह ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ बिजेथुआ महावीरन धाम में हनुमान जी का दर्शन करने आए पचासों हजार श्रद्धालुओं को भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करवाया।भण्डारे में जहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तो क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)