श्रीराम मुक्ति धाम में आज फिर किया समाजसेवियों ने श्रमदान: मुक्ति धाम की बदल रही तस्वीर, महिलाओं का बड़ा योगदान, पुरुषों का भी सहयोग
गुना (आरएनआई) गुना शहर के मुक्तिधामो में लगातार शवों के अंतिम संस्कार के दौरान आमलोगों के साथ मृतक के परिजनों को भी व्याप्त समस्याओं के साथ,आवारा पशुओं के द्वारा गंदगी फैलाने के साथ असामाजिक तत्वों के द्वारा भी रात्रि में मुक्तिधामों का नशा आदि व्यवस्नों को लेकर खबरे समाचार पत्रों में निकलकर समाजसेवियो के मन को विचलित करती थी।इन्हीं खबरों से प्रेरणा लेकर विभिन्न समाजों की महिलाओं में प्रमुख रूप से श्रीमती वंदना मांढरे,श्रीमती नीलम बिंदल,श्रीमती लता माहेश्वरी,श्रीमती ज्योति सैन,सुश्री प्रियंका यादव सहित अन्य महिलाओं ने अपने आप में संकल्प लेकर दृढ़ता से इन मुक्तिधामों को सुधारने के तहत शहर के श्रीराम मुक्तिधाम बूढ़े बालाजी को गोद लेकर उसे सुधारने की मुहिम शुरू की। उनकी इस मुहिम में पुरुष वर्ग भी सहभागी बने और हर रविवार को सहभागिता से चला श्रमदान ने श्री राम मुक्ति धाम को नए प्रकार से संवारना शुरू कर दिया।
प्रत्येक रविवार को मुक्तिधाम में श्रमदान एवं कार्य के तहत आज समूचे मुक्तिधाम मे झाड़ू लगाकर सफाई की गई एवं मिट्टी डाली कर पौधा रोपण किया एवं इसमें सहयोगी सहभागिता में गुना कोतवाली के थाना प्रभारी सीपीएस चौहान ने भूमिका अदा की। जिसमें उनके द्वारा गमले मुक्तिधाम मे सुंदरता के लिए उपलब्ध कराए थे, वह गमले आज मुक्तिधाम में लगा दिए गए।
आज मुक्तिधाम मे श्रीमती वंदना मांढरे,श्रीमती नीलम बिंदल,श्रीमती लता माहेश्वरी,श्रीमती ज्योति सैन,सुश्री प्रियंका यादव, प्रभाकर राव मांढरे, बृजेश राठौर पार्षद, प्रदीप बिंदल, प्रवीण अग्रवाल,श्यामू रजक,संजीव विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



