श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न, अर्जुन सिंह यादव पुनः अध्यक्ष निर्वाचित
मुंगावली (आरएनआई) श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति मुंगावली की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें समिति के आगामी आयोजनों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह यादव को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। अपने पुनः निर्वाचन पर श्री यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भरोसा दिलाया कि इस वर्ष भी पूर्व वर्षों से बेहतर आयोजन कराए जाएंगे। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष भी विगत वर्षों की भांति भव्य चल समारोह सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ निकाला जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। इस बार समिति द्वारा समाज सुधार की दिशा में नवाचारों को भी सम्मिलित किया गया है। निर्णय लिया गया कि ऐसे लोग जो मृत्यु भोज में चिट्ठी न छपवाएं, दहेज का विरोध करें, दिन में विवाह करें या गौसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हों — ऐसे समाजहितैषी व्यक्तियों को भी सार्वजनिक सम्मान हो।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

