श्रावण मास को लेकर साफ-सफाई में जुटी पालिका, चेयरमैन ने सफाई कार्य का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

Saturday, July 12, 2025 - 22:00
Updated: 1 year ago
0
श्रावण मास को लेकर साफ-सफाई में जुटी पालिका, चेयरमैन ने सफाई कार्य का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) सावन मास के पहले सोमवार पर मंदिर परिसर समेत आस-पास के इलाकों को चकाचक किए जाने के लिए नगर पालिका परिषद जुटी है। सफाई कार्य का निरीक्षण करने के लिए चेयरमैन राजकुमार मौर्य पहुंचे और उन्होने कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने किया। कांवड़ियों के निकलने वाले रास्तों की सफाई करने के साथ-साथ चूने का छिड़काव कराकर रेखांकन करने के निर्देश दिए। शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर, मोटे महादेव मंदिर, कालका मंदिर, शिव मंदिर आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंदिर आने वाले भक्तों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पीने के पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाए। इस मौके पर सफाई एवं खाद निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, केआर चंद्राकर, मोहम्मद हबीब के अलावा क्षेत्र के सुपरवाइजर भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User