पति के साथ मिलकर महिला ने प्रेमी को उतारा था मौत के घाट, बिंदकी व बकेवर सीमा अन्तर्गत बरामद युवक के मानव कंकाल का खुलासा

Saturday, July 12, 2025 - 22:01
Updated: 1 year ago
0
पति के साथ मिलकर महिला ने प्रेमी को उतारा था मौत के घाट, बिंदकी व बकेवर सीमा अन्तर्गत बरामद युवक के मानव कंकाल का खुलासा

फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली व बकेवर थाना सीमा के अन्तर्गत लाला का पुरवा (रिंद नदी के किनारे से) नौ जुलाई को बरामद मानव कंकाल का सच सामने आ गया। जिस शख्स की हत्या की गई, वह उस महिला का प्रेमी था। जिसने पति के साथ उसे मौत के घाट उतार दिया। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल व मृतक की मोटरसाइ‌किल एव अन्य संबंधित सामान बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस लाइन में एसपी अनूप कुमार सिंह ने मीडिया से बताया कि चौकीदार अतर सिंह की सूचना पर पंजीकृत अभियोग अ.स. 264/25 धारा 103/238 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना बकेवर को विवेचना दी गई थी। विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के अनुक्रम में संकलित इलेक्ट्रानिक भौतिक साक्ष्य के परिशीलन एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के क्रम में अज्ञात कंकाल (शव) की शिनाख्त राहुल पटेल पुत्र रंगपाल (32) निवासी ग्राम कसियापुर थाना जाफरगंज के रूप में हुई। साक्ष्य से घटना में रामभवन पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल (40) वर्ष व सरिता पत्नी राम भवन (38) निवासीगण बंबी गली सरांय बकेवर थाना बकेवर की सलिप्तता प्रकाश में आई। जिन्हे शनिवार को बकेवर पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के क्रम में निशादेही पर मृतक राहुल पटेल की मोटर साइकिल एचआर-26ईई/2386 के कटे हुए पार्ट, दो चश्मा, एक क्षतिग्रस्त मोबाइल, एक बेल्ट व आलाकत्ल, एक सूत की रस्सी, एक बांका, एक आरी सहित मृतक के बाल की बरामदगी की गई। पुलिस कप्तान अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त रामभवन अपने परिवार सहित वर्ष 2021 से मृतक राहुल पटेल के गांव कसियापुर में किराये पर कमरा लेकर आवासित रहते हुए सिलाई का कार्य करता था। कसियापुर में निवास दौरान अभियुक्त सरिता पत्नी रामभवन का संबंध मृतक राहुल पटेल से हो गया था। रामभवन करीब डेढ वर्ष से बकेवर में निजी मकान बनाकर परिवार सहित आवासित हो गया तथा मृतक राहुल पटेल कानपुर स्वर्ण जयंती बिहार कॉलानी सेक्टर-5 में किराये पर आवासित रहकर सुपर कूल कम्पनी में काम करता था। इस दौरान भी मृतक राहुल पटेल की अभियुक्ता सरिता से बातचीत होती रही। अभियुक्ता सरिता के राहुल पटेल से अवैध संबंध संज्ञान में आने पर रामभवन द्वारा पत्नी सरिता के माध्यम राहुल को अपने दो जुलाई की रात 12 बजे घर बुलवा कर योजनाबद्ध तरीके से रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हाथ पैर को एक रस्सी से बांधकर मृतक की मोटरसाइकिल पर रखकर रिंद नदी के किनारे ग्राम टरुवापुर कृपालपुर के पास ले जाया गया। अधजले शव का सिर काटकर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अलग फेंक दिया गया। मृतक की मोटरसाइकिल को टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर झाडियों में छिपा दिया गया। वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पाल सिंह व बिंदकी सीओ प्रगति यादव भी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User