शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, कोटवार-अतिथि विद्वान-पटवारियों को भी तोहफा

Tuesday, September 26, 2023 - 15:12
Updated: 3 years ago
0
शिवराज कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर, कोटवार-अतिथि विद्वान-पटवारियों को भी तोहफा

भोपाल, (आरएनआई) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। इसमें मप्र विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है।बैठक में प्रदेश के पटवारियों, पत्रकारों और कोटवारों को भी बड़ा तोहफा दिया गया है।वही पिछौर को नई तहसील और संबल खिलाड़ी योजना शुरू करने के भी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की ब्रीफिंग गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने  की।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
सीएम शिवराज की घोषणा पत्रकार सम्मान निधि 10000 से बढ़कर 20000 करने को कैबिनेट की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा आर्थिक सहायता 20,000 से 40,000 को भी स्वीकृति मिली। मुख्यमंत्री अगले सप्ताह मीडिया सेंटर का भूमि पूजन करेंगे।
कैबिनेट की बैठक में जिला मउगंज में देवतालाब नाम से नई तहसील बनाने का फैसला लिया गया।
पोरसा को नया अनुभाग बनाया जाएगा।
अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल से जल पहुंचेगा। शेष बचे गांवों के लिए भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
शिवपुरी की पिछोर विधानसभा सीट को भी नई तहसील बनाने का फैसला बैठक में लिया गया है।
कॉलेज के अतिथि विद्वान शिक्षकों को ₹50,000 महीना की सीएम की घोषणा पर भी मोहर लग गई है।
जबलपुर में कटंगी को तहसील बनाने का फैसला।
कैबिनेट में सरकार ने इंदौर में इंफोसिस से 50 एकड़ जमीन वापस लेने का फैसला किया है।
पिछोर बनेगी नई तहसील
कोटवार और अतिथि विद्वानों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर अमल।
कॉलेज के अतिथि विद्वानों को मिलेंगे ₹50000 महीना।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पंचम वेतनमान मिलेगा।
कोटवारों का मासिक पारिश्रमिक और ₹500 बढ़ेगा
पटवारी को अतिरिक्त ₹4000 मिलेंगे
संबल खिलाड़ी योजना शुरू होगी। कैबिनेट मीटिंग में संबल योजना में मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर प्रोत्साहन राशि पर स्वीकृति अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक गांव में नल से जल पहुंचेगा , शेष बचे गांवों के लिए भी कैबिनेट ने दी मंजूरी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User