यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को यूपी एटीएस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसने वाट्स एप के जरिए भारतीय सेना की जानकारी दी थी।

Tuesday, September 26, 2023 - 14:37
0
यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार
शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान

लखनऊ, (आरएनआई) यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले एजेंट को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान ने वाट्सएप और फेसबुक के जरिए भारतीय सेना की कई अहम जानकारियां आईएसआई को लीक की।

सूचना प्राप्त हो रही थी कि आईएसआई के द्वारा भारत के कुछ लोगों को लालच देकर भारतीय सेना की गोपनीय सूचनओं एवं उनके परिचालन की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं। जांच में पाया गया कि शैलेश कुमार नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से भारतीय सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई के साथ साझा की।

आरोपी शैलेश ने लगभग आठ महीने भारतीय सेना में अरुणाचल प्रदेश में एक अस्थाई श्रमिक के रूप में काम किया है जिसके कारण उसके पास सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां थीं। वह वर्तमान में सेना के किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है फिर भी उसने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को सेना में कार्यरत बताया है।

यूपीएटीएस ने बताया कि शैलेश सबसे पहले हरलीन कौर नाम की फेसबुक आईडी के संपर्क में आया। इसके बाद एक अन्य आईएसआई हैंडलर प्रीति से बातें करने लगा। सेना की फोटो और वीडियो के बदले उसे अप्रैल में फोन पे पर 2000 रुपये भी प्राप्त हुए। इसके बाद कई बार वह सेना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आईएसआई हैंडलर प्रीति और हरलीन कौर को देता रहा और उसे रुपये प्राप्त होते रहे।

आईएसआई इन जानकारियों का प्रयोग भारत के खिलाफ, भारत के लोकतंत्र को प्रभावित करने और देश को अस्थिर करने के लिए करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User