शिवभक्तों में जागी आशा की किरण, केदारनाथ धाम में दर्शन की संभावना जताई वैज्ञानिकों की टीम ने

Saturday, May 23, 2026 - 22:49
Updated: 5 months ago
0
शिवभक्तों में जागी आशा की किरण, केदारनाथ धाम में दर्शन की संभावना जताई वैज्ञानिकों की टीम ने

गुना।(आरएनआई)बमौरी विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों का आस्था का केंद्र महोदरा स्थित प्राचीन श्री केदारनाथ धाम मंदिर एक बार फिर शिव भक्तों के लिए दर्शन के लिए खुल सकेगा ।ऐसी संभावना भोपाल से आई वैज्ञानिकों की टीम ने जताई है जो शनिवार को केदारनाथ धाम निरीक्षण के लिए पहुंची थी ।ज्ञातव्य हो कि केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए के दर्शन के लिए पिछले तीन वर्षों में शासन द्वारा बंद कर दिया गया है जिसके पीछे चट्टानों के खिसकने के कारण होने वाली संभावित दुर्घटना की आशंका को कारण बताया जा रहा था।क्षेत्र के नागरिकों की इस महती मांग को लेकर अप्रैल माह में जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर से जुड़े लोगों ने आपसी सहमति से समिति बनाई गई थी जिसका सर्वसम्मति से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को अध्यक्ष चुना गया था,जिन्होंनेइस विषय को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवगत कराकर निराकरण का आग्रह किया था ।

समिति के सदस्यों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि केदारनाथ धाम के दर्शन पुनः शुरू करने का स्थायी निराकरण वैज्ञानिक पद्धति से ही संभव है।इसी क्रम में इसके लिए विशेषज्ञ समिति द्वारा वैज्ञानिक आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।मैनिट भोपाल से आई टीम की सदस्य सिविल इंजीनियर ज्योति स्वरूप ने बताया कि आज चट्टानों एवं मंदिर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जिसके विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन किया गया है जिसकी तीन सप्ताह मे रिर्पोट तैयार हो जाएगी तत्पश्चात जो सर्वोत्तम विकल्प सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर समिति के सदस्य रामस्वरूप भार्गव,तोफान सिंह बरेला,सहित वन विभाग के अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User