शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस, आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया था समायोजन

Friday, July 25, 2025 - 20:19
Updated: 1 year ago
0
शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस, आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया था समायोजन

फतेहपुर (आरएनआई) आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि आज के दिन 25 जुलाई 2017 को शिक्षामित्रों का समायोजन सुप्रीम कोर्ट से निरस्त हुआ था। शिक्षामित्रों के लिए इससे बुरा दिन कुछ और हो नहीं सकता। शिक्षामित्रों के लिए यह जीवन का सबसे बड़ा काला दिन आया इसके बाद से ही बुरे दिन शुरू हुए और इन आठ सालों में लगभग 10 हजार शिक्षामित्रों की मौत आत्महत्या, अवसाद में हो चुकी हैं और प्रतिदिन मौतें हो रही हैं। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि आज पूरे जिले के शिक्षामित्र काली पट्टी बांध कर विद्यालय में काला दिवस मनाया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User