शाहाबाद: श्री कृष्णा आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के 15 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया

Tuesday, November 26, 2024 - 17:51
Updated: 2 years ago
0
शाहाबाद: श्री कृष्णा आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के 15 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किया गया
ऑपरेशन हुए मरीजों के साथ डॉक्टर प्रशांत दीक्षित

शाहाबाद हरदोई। श्री कृष्णा आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 48 मरीज का पंजीयन हुआ। जिनमें से 15 मरीज मोतियाबिंद के चिंहित किए गए। जिनका हॉस्पिटल में ही डॉक्टरों की टीम ने एसआईसीएस विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया। पाली बाईपास स्थित श्री कृष्णा आई हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर प्रशांत दीक्षित अस्पताल स्थापना से अब तक लगातार प्रत्येक सोमवार को एक निशुल्क चिकित्सा नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन अस्पताल कैंपस में करते चले आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोमवार को 48 मरीजों का पंजीयन किया। डॉक्टरी परीक्षण के बाद 15 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किए गए। जिनका किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ के नेत्र परीक्षण अधिकारी डाक्टर प्रशांत दीक्षित के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ प्रशांत दीक्षित ने बताया समस्त मरीजों को चेकअप करने के लिए एक बार अस्पताल कैंपस में पुनः बुलाया जाता है और उनका परीक्षण करने के बाद उन्हें जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। डॉ प्रशांत दीक्षित ने कहा अस्पताल की स्थापना से प्रत्येक सोमवार को वह क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहे हैं, जो लोग मोतियाबिंद या अन्य बीमारियों से परेशान हैं और ऑपरेशन करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे लोगों को रोशनी देना अस्पताल की टीम अपना फर्ज समझती है। इसलिए इस निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है उन्होंने बताया कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। इसी ध्येय को लेकर श्री कृष्णा आई हॉस्पिटल की स्थापना की गई थी। डॉ प्रशांत दीक्षित ने बताया निशुल्क नेत्र शिविर हॉस्पिटल का एक अभियान है। इस अभियान को गति देने के लिए वह हमेशा संकल्पित रहेंगे। इस मौके पर डाक्टर अमन, विपिन एवं कठमा प्रधान सुलेमान भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User