उप महानिरीक्षक द्वारा एनएफएल व गेल विजयपुर की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का किया निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट 

Tuesday, November 26, 2024 - 17:02
Updated: 2 years ago
0
उप महानिरीक्षक द्वारा एनएफएल व गेल विजयपुर की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का किया निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट 

गुना (आरएनआई) एनएफएल व गेल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ का वार्षिक निरीक्षण व सुरक्षा ऑडिट उपमहानिरीक्षक दयाशंकर मध्य क्षेत्र मुख्यालय भिलाई द्वारा किया गया। सर्वप्रथम इकाई प्रभारी एनएफएल स्वप्निल उबाले,उप कमांडेंट एवं इकाई प्रभारी गैल अशोक सिंह,उप कमांडेंट द्वारा दयाशंकर,उप महानिरीक्षक का स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय  है कि वार्षिक निरीक्षण व सुरक्षा ऑडिट पूरे वर्ष में एक बार उप महानिरीक्षक द्वारा किया जाता है, जिसमें दोनों संयंत्र में सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन बारीकी से किया जाता है और दोनों संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक अच्छा बनाने के बारे में महोदय द्वारा सुझाव दिए जाते हैं।  

वार्षिक निरीक्षण व सुरक्षा ऑडिट के दौरान उपमहानिरीक्षक द्वारा एनएफएल के कार्यकारी निदेशक विजय बांगड़ व गेल के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार से मुलाकात की,इन मुलाकात के दौरान दोनों संयंत्र की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता बनाने के लिए बातचीत की गई इसके बाद उप महानिरीक्षक द्वारा दोनों इकाई में जवानों की मेस एवं क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया। साथ ही जवानों की शारीरिक क्षमता और हथियार परीक्षण की दक्षता का भी निरीक्षण किया गया एवम दोनों प्लांट में सभी ड्यूटी पोस्ट का भी विजिट किया गया।

सैनिक सम्मेलन के माध्यम से एनएफएल व गेल के जवानों की समस्याओं को भी ध्यान पूर्वक सुनकर उनका तुरंत निराकरण भी किया। इस दो दिन से चल रहे वार्षिक सुरक्षा ऑडिट के दौरान विजय सोनवाने सहायक कमांडेंट,मोहिनी घनश्याम बिसावा,सहायक कमांडेंट के मार्गदर्शन में निरीक्षक गुलाब सिंह,निरीक्षक बिमलेश ठाकुर,निरीक्षक कपिल देव,निरीक्षक बी अदक,उप निरीक्षक दीपेंद्र सिंह भदोरिया एवं सीआईएसएफ के अन्य बल सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User