शाहाबाद: पुल बन जाने से ग्रामीणों की दिक्कतें दूर होगी - रजनी, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने पुल निर्माण का भूमि पूजन किया
शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने बुधवार को परियल गांव में पुल निर्माण का भूमि पूजन किया। इस पुल का निर्माण लगभग 48 करोड रुपए की लागत से सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल निर्माण भूमि पूजन के उपरांत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा इस पुल के निर्माण हो जाने से शाहजहांपुर जाने आने का रास्ता सुगम हो जाएगा और हमारे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ-साथ शाहजहांपुर जनपद के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया क्षेत्र के लोगों को इस पुल की कमी काफी दिनों से महसूस हो रही थी। मैंने अपने क्षेत्र वासियों की समस्या को नजदीक से देखा और मुख्यमंत्री से पुल निर्माण के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष उनके इस आग्रह को स्वीकार करते हुए पुल के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया 47 करोड़ 99 लाख 49 हजार रूपये की धनराशि कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड को सौंप दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्यसेतु निगम ने पुल के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया क्षेत्र के लोगों की जरूरत के हिसाब से उन्होंने सभी विकास कार्य करने का प्रयास किया है। अभी क्षेत्र के लोगों को वह कुछ और सौगात देने का काम करेंगी। उन्होंने कहा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वाशिंदों को किसी भी कमी को महसूस नहीं होने देंगी। उनका प्रयास होगा कि उनके क्षेत्र वासियों की सारी दिक्कतें दूर हो और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान किए गए सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। अतिरिक्त विकास कार्यों के रूप में उन्हें जो भी कमी महसूस हो रही है वह अपने स्तर से कार्य पूर्ण करने का प्रयास कर रही हैं । इस मौके पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य लाला राम राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, राजीव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

