शाहाबाद: चाइनीज माझा बेचने वालों की खैर नहीं

सीओ ने कोतवाली बुलाकर माझा विक्रेताओं को चेतावनी दी

Tuesday, March 12, 2024 - 17:55
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद: चाइनीज माझा बेचने वालों की खैर नहीं
पतंग विक्रेताओं की बैठक में बोलते क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा

शाहाबाद हरदोई। प्रतिबंधित चाइनीज माझे को लेकर क्षेत्राधिकारी शाहाबाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को कोतवाली में पतंग विक्रेताओं को बुलाकर चाइनीज माझा बेचने पर दंडित करने की चेतावनी दी। मंगलवार को शाम 5:00 बजे क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने नगर के समस्त पतंग विक्रेताओं को बुलाकर बैठक की और उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई यदि प्रतिबंधित चाइनीज माझा बिक्री किया गया तो पतंग विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ने बताया चाइनीज माझा काफी खतरनाक किस्म का माझा है जिससे सैकड़ो लोग घायल हो चुके हैं। उसके बाद भी पतंग विक्रेता मामूली लालच में गैर कानूनी काम कर रहे हैं। चाइनीज मांझे को पूरी तरह से प्रतिबंध कर रखा गया है। क्षेत्राधिकारी ने कहा आज सभी को बैठक में बुलाकर चेतावनी दी जा रही है कि चाइनीज माझा अपनी-अपनी दुकानों से हटा दें। बुधवार से हर दुकान की चेकिंग होगी और जिस दुकानदार के यहां चाइनीस माझा बिक्री करते हुए पाया गय उस पतंग विक्रेता के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पतंग विक्रेताओं ने क्षेत्राधिकारी को चाइनीज माझा न बेचने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User