शाहाबाद: आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच पर रिपोर्टदर्ज

Saturday, November 8, 2025 - 18:31
Updated: 10 months ago
0
शाहाबाद: आत्महत्या की धमकी देने के मामले में दो महिलाओं सहित पांच पर रिपोर्टदर्ज

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी के कार्यालय में बयान दर्ज करने के दौरान युवक ने हंगामा काट दिया और आत्महत्या की धमकी देकर क्षेत्राधिकारी पर तमाम आरोप लगाए। पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को पकड़कर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया। इस संबंध में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ लोक सेवक के समक्ष आत्महत्या की धमकी देने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। प्रदेश स्तरीय एक शिकायत के मामले में आरोपी सत्यदेव शुक्ला, राकेश कुमार, नेहा दीक्षित, पूजा देवी शुक्ला, राहुल कुमार शुक्ला को नोटिस भेज कर शुक्रवार को दोपहर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। राहुल कुमार शुक्ला जब अपनी पत्नी पूजा के साथ बयान दर्ज कराने के लिए क्षेत्राधिकारी के समक्ष पहुंचा तो क्षेत्राधिकारी के पूछने पर राहुल भड़क गया और हंगामा काटने लगा। राहुल ने क्षेत्राधिकारी के समक्ष आत्महत्या कर लेने की धमकी दी। इसी दौरान पुलिस ने उसे क्षेत्राधिकारी कार्यालय से बाहर निकाला। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और दरोगा उसे पकड़ने का प्रयास करते रहे लेकिन राहुल लगातार हंगामा काटता रहा। इस दौरान आरोपी राहुल कई बार बेहोश भी हुआ। राहुल के हंगामा काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राहुल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया । क्षेत्राधिकारी ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। उसके बाद सत्यदेव शुक्ला, राकेश कुमार, नेहा दीक्षित, पूजा देवी शुक्ला, राहुल कुमार व अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User